Loading...

Ram Hain Aaye - Satyajeet Jena | Mrityunjay Pandey | Full Audio Song | Ram Bhajan 2024

112432 5799________

🕉 जय श्री राम! 🕉
"राम हैं आए" ये गीत है हर्ष उल्लास का, ये भाव है उस उत्सव और जश्न का जिसे अयोध्या वासियों ने राम के वनवास समाप्ति और युद्ध जीत कर घर वापसी की ख़बर हनुमान जी से मिलने के पश्चात प्रगट किया था। आज कई वर्षों के पश्चात राम मंदिर का पुनर्निर्माण हो रहा है अयोध्या में, राम लला का पुनरागमन हो रहा है, हम भारतवासियों का ये भाव है आज के इस पावन क्षण के लिए।

आप सभी इस उत्सव में सम्मिलित हो जाइए और साथ मिलकर झूमिए और गाइए "राम हैं आए", जिसे सुर से सजाया है "सत्यजीत जेना" ने और शब्दों से सजाया है "मृत्युंजय पाण्डेय" ने।

महाकवि गोस्वामी तुलसीदास और श्री राम चन्द्र जी के श्री चरणों में सादर समर्पित।

Streming Links will be Available Soon!

Song Credits
''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''
Song - Ram Hain Aaye
Singer - Satyajeet Jena
Lyrics and Composer - Mrityunjay Pandey
Music Production - Satyajeet Jena
Tabla, Dholak & Percussions - Subhashis Satpathy
Mix & Master - Satyajeet Jena
Distribution - Believe Music India

Lyrics
'''''''''''''''''''
रिपु रन जीति सुजस सुर गावत। सीता सहित अनुज प्रभु आवत।।
सुनत बचन बिसरे सब दूखा। तृषावंत जिमि पाइ पियूषा।।

अवध के प्राण हैं आए
हिंद के शान हैं आए
सजा दो दीप से रस्ता
श्री रघुपति राम हैं आए
सजा दो दीप से रस्ता
श्री रघुपति राम हैं आए...

सियावर राम हैं आए
मेरे भगवान हैं आए
बजाओ ढोल और ताशा
श्री रघुपति राम हैं आए
बजाओ ढोल और ताशा
श्री रघुपति राम हैं आए...


ये री सखी मंगल बेला है
अति पावन महुरत निकला है...

ये री सखी मंगल बेला है
अति पावन महुरत निकला है
राह बुहारो अंगना लिपाओ
रघु नंदन का रथ निकला है...

राघव पुरोषत्तम हैं आए
श्री राजीव लोचन हैं आए
साथ में जानकी और लक्ष्मण
श्री संकट मोचन हैं आए
साथ में जानकी और लक्ष्मण
श्री संकट मोचन हैं आए...

सियापति राम हैं आए
मेरे भगवान हैं आए
बजाओ ढोल और ताशा
श्री रघुपति राम हैं आए
बजाओ ढोल और ताशा
श्री रघुपति राम हैं आए...

रघुपति राघव राजाराम
पतित पावन सीताराम ॥

Social Media Links Of Satyajeet Jena
'''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''
FACEBOOK - facebook.com/isatyajeetjena
INSTAGRAM - instagram.com/satyajeetjena_official
TWITTER - twitter.com/music_satyajeet
DISCORD - discord.com/invite/UvyKWgSmyu
SPOTIFY - open.spotify.com/artist/35DaFPNjk0o133rxjRJ0W7
iTUNES - music.apple.com/in/artist/satyajeet-jena/146118941…
JIOSAAVN - jiosaavn.com/artist/satyajeet-jena/6baTCr8piow_


#RamHainAaye
#ShriRaghupatiRamHainAaye
#SatyajeetJenaBhajan
#SatyajeetJena_Official
#Satyajeet_Originals

コメント